News Room Post

Rakhi Sawant’s Mother Dies: राखी सावंत की मां जया का निधन, कैंसर और ब्रेन ट्यूमर का चल रहा था इलाज

राखी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये बताया था कि मां का इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया था कि मां जया सावंत के इलाज के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी काफी मदद कर रहे हैं। पहले सलमान खान ने भी राखी की मां जया के इलाज के लिए काफी मदद की थी।

rakhi sawant and jaya sawant 1

मुंबई। राखी सावंत की मां जया सावंत का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात को निधन हो गया। वो टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती थीं। खुद राखी सावंत ने मां के गंभीर बीमार होने की जानकारी पिछले दिनों दी थी। राखी की मां जया सावंत को ब्रेन ट्यूमर के अलावा कैंसर था। उनकी हालत दिन पर दिन खराब हो रही थी। जया सावंत को हॉस्पिटल में दाखिल कराने की जानकारी मिलने के बाद राखी सावंत बिग बॉस मराठी से बाहर आ गई थीं। वो लगातार अपनी मां की देखभाल कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से निकाह भी कर लिया था।

आदिल ने जब पहले राखी से निकाह होने के बारे में सस्पेंस कायम किया, तो राखी सावंत ने रो-रोकर कहा था कि अगर मां को ये पता चल गया कि मेरे निकाह में गड़बड़ी हो गई है, तो उनकी जान चली जाएगी। इसके बाद आदिल ने आखिर मान लिया था कि राखी से उनका निकाह हुआ है। राखी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये बताया था कि मां का इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया था कि मां जया सावंत के इलाज के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी काफी मदद कर रहे हैं।

इससे पहले राखी सावंत की मां के इलाज के लिए बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने भी काफी मदद की थी। जिसके लिए राखी सावंत ने सलमान खान को शुक्रिया भी कहा था। राखी सावंत अपनी मां जया सावंत से काफी लगाव रखती थीं। वो अपनी मां के तमाम फोटो और वीडियो भी पोस्ट करती रहती थीं। राखी सावंत अपनी मां के निधन पर फूट-फूटकर रोती दिखीं। उन्होंने कहा कि जीवन के सबसे गंभीर दुख का वो सामना कर रही हैं। राखी सावंत ने मीडिया से भी इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया।

Exit mobile version