News Room Post

Rakhi Sawant Nagin Video : राखी सावंत बनीं नागिन, फैंस संग शेयर किया मजेदार वीडियो

Rakhi Sawant Nagin Video : इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सांवत (Rakhi Sawant) को हाल ही में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में देखा गया। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं।

rakhi nagin video

नई दिल्ली। इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सांवत (Rakhi Sawant) को हाल ही में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में देखा गया। शो में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। अपने एंटरटेनमेंट के दम पर उन्होंने न सिर्फ शो में चार चांद लगाए बल्कि दर्शकों का दिल भी जीता। जिसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ। शो से बाहर आने के बाद उनकी कई फनी वीडियो सामने आई, जिससे वो फैंस को एंटरटेन करती हैं। खास बात ये है कि उनकी फनी वीडियोज को काफी पसंद भी किया जाता है। ऐसे में अब उनकी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं।

दरअसल, राखी सावंत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो नागिन लुक में नजर आ रही है। ये वीडियो श्रीदेवी की है, जिसमें वो मैं नागिन तु सपेरा पर डांस कर रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो किसी ने राखी  के चेहरे के साथ एडिट कर दी। जिसके बाद राखी ने भी ये वीडियो शेयर की।

राखी सावंत ने ये वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें श्रीदेवी की फिल्म नागिन बहुत पसंद है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि अगर इस फिल्म का रीमेक बना तो वो उसमें किसे देखना चाहते हैं।

‘बिग बॉस 14’ के बाद की पार्टी

रात राखी सांवत ने हाल ही में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें शो के कंटेस्टेंट नजर आएं। लेकिन रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पार्टी में नजर नहीं आए। मुंबई में राखी ने पार्टी थ्रो की जिसमें उनके दोस्त समेत ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट भी नजर आए। सभी ने पार्टी में काफी एंजॉय किया। उनकी मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, राखी ने पार्टी में केक भी कट किया, जो बिग बॉस की थीम पर ही बेस था।

राखी सावंत ने ‘बिग बॉस 14’ कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर की तस्वीरें

हाल ही में खत्म हुए ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट्स के साथ वाली तस्वीरें राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीर में विकास गुप्ता, निक्की तंबोली, विंदू दारा सिंह, जान कुमार सानू, सोनाली फोगाट और राहुल महाजन को देखा जा सकता है। तस्वीरें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी ने शानदार समय बिताया है।

Exit mobile version