News Room Post

क्या सच में रणबीर और आलिया की राहें हो गई हैं जुदा, जानें क्यों उड़ रही हैं ऐसी खबरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। दोनों के रिश्ते की खबर दुनिया को है इसलिए दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इसी बीच कुछ परेशान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं खबरें तो ये तक हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, और ब्रेकअप की वजह बताई जा रही है रणबीर का व्यवहार। ये खबर वाकई फैंस को निराश कर सकती है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक आलिया के लिए रणबीर का बर्ताव कुछ ठीक नहीं है इसलिए दोनों का ब्रेकअप होने की खबर है।

वहीं एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो, कोरोना वायरस की वजह से रणबीर बीते दिनो मुंबई में ही थे, लेकिन तब भी दोनों के बीच ना कोई मुलाकात हुई ना बात हुई। हालांकि एक दूसरी न्यूज वेबसाइट ने इस बारे में जब कपल से जुड़े सोर्स से बात की तो उन्होंने इन खबरों को महज़ अफवाह बताया है। उसके सोर्स के मुताबिक, ये सारी रिपोर्ट्स बेबुनियाद और झूठी हैं। रणबीर और आलिया अब भी साथ हैं।


गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने बीते 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन को बहन शाहीन भट्ट और अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया। लेकिन उसके बाद एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई जिसमें रणबीर कपूर उन्हें किस करते नजर आ रहे थे। वायरल हुए उस फोटो में रणबीर और आलिया के अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल इस तस्वीर को नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर हर जगह नजर आया। लेकिन अब खबरें ये हैं कि रणबीर तो आलिया की बर्थडे पार्टी में शामिल ही नहीं हुए। ऐसे में ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि वो फोटो आलिया के बर्थडे पार्टी के दौरान की थी या फिर किसी और दिन की थी।  हालांकि उस वायरल फोटो की सच्चाई क्या है किसी को अबतक नहीं पता है मगर जिस तरह से खबरें चल रहीं हैं वो इन दोनों सितारों के फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आ रही होंगी।

Exit mobile version