नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर ”एनिमल” ने बीते शुक्रवार, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाली ऑडियंस ने इसका पॉजिटिव रिव्यू शेयर किया है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के जयादातर सिनामघरों में एनिमल के शो हाउसफुल चल रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि एनिमल ने एडवांस बुकिंग के जरिए पहले ही 20 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर डाली है। वहीं अब फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म की रिलीजिंग के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इसके बंपर ओपनिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।
#Animal Opening Day1 Worldwide :- Tops on 3 Rank#Animal– 115cr~125cr#Pathaan– 107cr#Tiger3– 94cr
Super Star #RanbirKapoor𓃵 joins the list of Indian Actors with 100 Cr WW Openers🔥🔥#AnimalMovieReview #AnimalTheFilm #AnimalTheMovie #AnimalMovie #Rashmika #SandeepReddyVanga pic.twitter.com/ur38rhznsc— Om Jadhav (@iamom2006) December 2, 2023
‘एनिमल’ ने पहले दिन कितने कमाए ?
”अर्जुन रेड्डी” और ”कबीर सिंह” जैसी फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल रिलीज के पहले ही दिन थिएटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर की पावरफुल एक्टिंग दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। एनिमल के शुरुआती रिस्पॉन्स काफी सकारात्मक हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म को ”मेगा ब्लॉकबस्टर” करार दे रहे हैं। इसी के साथ अब इस फिल्म के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की ”एनिमल” रिलीज के पहले दिन देशभर में 60 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है।
- रिपोर्ट के मुताबिक ”एनिमल” वर्ल्डवाइड करीब 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
- हालांकि आपको बता दें कि ये महज अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।
#Animal Fri / Day 1 at national chains… Update: 10.45 pm…
⭐️ #PVRInox: ₹ 19.25 cr
⭐️ #Cinepolis: ₹ 5.15 cr
⭐️ Total: ₹ 24.40 cr⭐️ #MovieMax: ₹ 1.04 cr / 10 pm; highest opener ever… #Jawan was ₹ 1.01 cr
⭐️ #NYCinemas: ₹ 42 lacs / 9 pmDay 1 of other biggies at national… pic.twitter.com/r7xMtPTkyA
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 1, 2023
‘एनिमल’ को मिला है A सर्टिफिकेट
”एनिमल” को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फिल्म को को-राइट और एडिट भी किया है। एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति ढीमड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ”एनिमल” को A सर्टिफिकेट दिया है और इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 35 मिनट है। फिल्म को मिले एडल्ट सर्टिफिकेट और इसके लॉन्ग रनटाइम को लेकर भी दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट है।
First-ever global opening day for #Animal: Tops on 3 Rank for #Animal (115–125 cr), #Pathaan (107–107 cr), #Tiger3 (3–94 cr) Super Star #Ranbir Kapoor now has a 100 Cr WW Opener to his name 🔥🔥.#AnimalMovieReview #AnimalTheFilm #AnimalTheMovie #Salaar pic.twitter.com/WhckfJEt0B
— Think More (@ThinkMore289) December 2, 2023
गौरतलब है कि, ”एनिमल” का विक्की कौशल की फिल्म ”सैम बहादुर” से क्लैश हुआ है। इसके बावजूद भी एनिमल को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ उम्मीद की जा रही है कि रणबीर कपूर की एनिमल वीकेंड पर छप्पड़फाड़ कमाई करेगी। अब ऐसे में देखने वाली बात होगी कि एनिमल शाहरुख़ खान की जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं।