News Room Post

तीन ननदों ने किया रानी चटर्जी की नाक में दम, रोकर भगवान से कर रही शिकायत

Rani Chatterjee song NANAD WALA NAATA KAAHE RACHLA VIDHATA: गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स ओम झा ने लिखे हैं। फैंस भी गाने को खूब सारा प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-सच में ऐसा ही होता है लेकिन ये रिश्ता बहुत प्यारा होता है

नई दिल्ली। समाज और परिवार में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनपर एक दाग लगा है। जैसे सास और बहू का रिश्ता, भाभी और ननद का रिश्ता। इस रिश्ते में कौन अच्छा है और कौन बुरा..ये कहा नहीं जा सकता है। ज्यादातर मामलों में रिश्ते खराब ही हो जाते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी ननद-भाभी के रिश्ते से परेशान हो चुकी है और इस दुख को सोशल मीडिया के जरिए सबके सामने भी जाहिर कर दिया है। एक्ट्रेस को ननद सिर का दर्द लगने लगी हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा है।

 

हंसा देगा नया गाना

रानी चटर्जी की नई फिल्म प्रिया ब्यूटी पार्लर इस वीकेंड टीवी पर रिलीज होने वाली है। आप फिल्म को 7 जून शनिवार शाम 6.30 बजे और 8 जून रविवार सुबह 9.45 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर देख सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही फिल्म का नया गाना ननद वाला नाता काहे रचेला विधाता रिलीज हो चुका है। गाने में एक्ट्रेस अपनी तीन ननदों और उनके बच्चों से परेशान हो चुकी है। सबका काम उनको अकेले करना पड़ा रहा है। एक्ट्रेस भगवान से पूछ रही हैं कि आखिर ननद वाला रिश्ता बनाया ही क्यों है। गाने सुनने में काफी फनी है और इसे सुनकर आपको रानी के दुख पर हंसी जरूर आ जाएगी।

 

यूजर्स ने दिया खूब सारा प्यार

गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स ओम झा ने लिखे हैं। फैंस भी गाने को खूब सारा प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-सच में ऐसा ही होता है लेकिन ये रिश्ता बहुत प्यारा होता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही जबरदस्त गाना है और ये सुपर डुपर हिट फिल्म होगी। एक अन्य ने लिखा- ये फिल्म जल्दी ही यूट्यूब पर अपलोड कर दीजिए..अब रहा नहीं जा रहा। काम की बात करें तो आज रानी की फिल्म अम्मा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Exit mobile version