News Room Post

Ranveer Singh: 38 साल के हुए रणवीर सिंह, एक्टिंग से पहले एक Advertisement कंपनी में Copywriter थे अभिनेता

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो कि या तो अच्छे डांसर हैं या फिर अच्छे एक्टर हैं लेकिन एक ऐसे एक्टर हैं जो सब कुछ का मिला कर पूरा पैकेज हैं जी हां आप बिल्कुल सही समझे हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के शानदार एक्टर रणवीर सिंह की, जिनकी एनर्जी को मैच कर पाना बहुत मुश्किल है। रणवीर के डांस, एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। एक्टर ने रैपिंग में भी हाथ अजमाया था जिसमें उन्हें सफलता भी मिली थी। रणवीर सिंह भवनानी एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों को हासिल कर चुके हैं। रणवीर सिंह सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं और 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल हैं। एक्टरआज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए आज इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

एक्टिंग से पहले Advertisement कंपनी में एक Copywriter थे एक्टर

रणवीर सिंह का जन्म 06 जुलाई 1985 को हुआ था। एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रणवीर की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी है। इनकी इस फिल्म का ट्रेलर कल आउट हुआ है जिसकी आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी तारीफ कर रहे हैं। आज भले ही रणवीर सिंह की गिनती एक बेहतरीन कलाकार में होती हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले रणवीर एक Advertisement कंपनी में एक Copywriter के रूप में काम करते थे।

एक्टर ने अपने नाम से भवनानी क्यों हटाया 

रणवीर सिंह का नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं जिसको एक्टर ने फिल्मों में आने से पहले छोटा कर दिया क्योंकि अभिनेता का ऐसा मानना था कि सिंह भवनानी बहुत बड़ा नाम है और इंडस्ट्री में छोटे नाम ही सही होते हैं इसलिए इन्होंने भवनानी हटा दिया। रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। बताया जाता हैं कि जब एक्टर को यह फिल्म आदित्य चोपड़ा ने ऑफर किया था तब रणवीर सिंह कोने में बैठकर काफी रोए थे।

Exit mobile version