News Room Post

Ranveer Singh: “जो सीखा, आपसे सीखा…”, हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप के जबरा फैन निकले रणवीर सिंह, स्टेज से कही दिल की बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने कूल अवतार और ड्रेसिंग सेंस के लिए ज्यादा जाने जाते हैं…।उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि वो कहां है..उनको जो कहना है..वो डंके की चोट पर कहते हैं। रणवीर का यही अंदाज तो फैंस का दिल जीत लेता है। अब एक्टर ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप की भर-भर तक तारीफ की है और उन्हें अपना आइडियल बताया है..। स्टेज से रणवीर जॉनी को फ्लाइंग किस कर करते दिखें। तो चलिए जानते हैं कि रणवीर ने क्या कहा।


रणवीर सिंह को मिला खास सम्मान

रणवीर को हाल ही में जेद्दाह में चल रहे रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2023 में देखा गया, जहां उन्होंने खास सम्मान से सम्मानित किया गया। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है, लेकिन रणवीर का कहना है कि उन्होंने जो भी सीखा है, नो जॉनी को देखकर सीखा है। उन्होंने स्टेज पर कहा- सर, क्राफ्ट के बारे में आपने अनजाने में मुझे जो कुछ भी सिखाया है, उसके लिए धन्यवाद। परिवर्तन और बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी, कुछ ऐसा कि मैं आपसे प्रेरित हूं”।जॉनी ने भी रणवीर के रिएक्शन पर प्यार लुटाया और उन्हें इशारों-इशारों में थैंक्स कहा।

 

 

जॉनी डेप के साथ क्लिक कराई फोटो

एक्टर ने आगे कि मैंने एडवर्ड सिजरहैंड्स और व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप के बाद से आपके काम करने के तरीके से बहुत कुछ सीखा है..।आपके सामने ये सम्मान मिलना, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है..। जिसके बाद रणवीर ने इवेंट खत्म होने के बाद जॉनी के साथ फोटो भी क्लिक करवाई..।अब रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स रणवीर को डाउन टू अर्थ बना रहे हैं।


काम की बात करें तो रणवीर को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। अब एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम की फ्रेंचाइजी में दिखने वाले हैं,जिसमें दीपिका पादुकोण भी हैं।

 

Exit mobile version