News Room Post

Happy B’day Ranveer: एडवर्टाइजिंग राइटर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने 12 साल में दी 16 हिट फिल्में, ऐसा रहा करियर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपर एनेर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने एक एडवर्टाइजमेंट राइटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। रणवीर सिंह ने यश राज बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही और इसके साथ रणवीर के करियर ने भी उड़ान पकड़ ली। आज रणवीर सिंह फ़िल्मी दुनिया का एक जाना-माना नाम है। रणवीर ने अपने फ़िल्मी करियर में अब तक 20 फ़िल्में की हैं, जिसमे से महज 4 फिल्मे ही फ्लॉप रही बाकि उनकी 16 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। तो चलिए रणवीर के जन्मदिन के मौके पर आज एक नजर उनकी अब तक की जर्नी पर डाल लेते हैं।

बचपन से ही एक्टर बनना था सपना

6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी हिंदू फैमिली में जन्मे रणवीर सिंह बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने स्कूल प्ले और डिबेट में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया। रणवीर ने एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की है। इस दौरान रणवीर लगातार ऑडिशन भी दे रहे थे लेकिन कहीं से कुछ ख़ास नही हो पा रहा था। रणवीर अब तक इतना तो समझ चुके थे कि बॉलीवुड में एंट्री करना इतना भी आसान नहीं है। इसलिए रणवीर ने माइनर एकेडमी से एक्टिंग क्लासेस लेनी शुरू कर दी।

राइटर के तौर पर हुई करियर की शुरुआत

रणवीर को जब एक्टिंग में कोई सफलता नहीं मिल रही थी तब उन्होंने एडवर्टाइजिंग एजेंसी के साथ बतौर राइटर काम करना शुरू किया। अपने स्ट्रगल के दिनों में रणवीर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया लेकिन रणवीर अपने अंदर के एक्टर को शांत नहीं कर पा रहे थे और इसलिए वो लगातार ऑडिशन देते रहे थे लेकिन छोटे-मोटे रोल्स के अलावा उनके हाथ कुछ बड़ा अभी तक नहीं लग पाया था।

आदित्य चोपड़ा ने दी पहली फिल्म

फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर ने ऑडिशन दिया था जो आदित्य चोपड़ा को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस फिल्म में बिट्टू शर्मा के रोल के लिए रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया। इस फिल्म से रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एंट्री तो मिली साथ ही उनके काम को भी बहुत सराहा गया। इसके बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अब तक के अपने करियर में बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, रामलीला, गली बॉय जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। आज रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के सफलतम एक्टर्स में लिया जाता है।

2018 में दीपिका से की शादी

रणवीर और दीपिका फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर ने साल 2018 में दीपिका से शादी कर ली।

36 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते

रणवीर सिंह ने अपने डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा एक्टर ने बेस्ट एक्टर के 3 और अवॉर्ड भी जीते हैं। इसके अलावा एक्टर ने 32 अन्य अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिलहाल रणवीर अपनी आने वाली फिल्मों सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Exit mobile version