News Room Post

अक्षय कुमार के गाने पर रवीना ने बेटी संग की जमकर मस्ती, शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारें कोरोना और लॉकडाउन के चलते अपने घरों में कैद हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वो अपने फैंस से जुड़े है। आये दिन सेलेब्स के ट‍िकटॉक वीड‍ियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। अब रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ एक मजेदार ट‍िकटॉक वीड‍ियो शेयर किया है। जिसमें वो बेटी के साथ हाउसफुल 4 के ‘बाला’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

रवीना का ये डांस वीडियो एक तरफ फैंस को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रवीना ने इंस्टाग्राम पर उनके इस फनी ट‍िकटॉक वीड‍ियो को शेयर किया है।

इससे पहले भी रवीना अपने ट‍िकटॉक वीड‍ियोज में बेटी संग देखी जा चुकी हैं। दोनों अक्सर डांस करते हुए मजेदार वीड‍ियोज बनाते रहते हैं। कुछ दिन पहले रवीना ने मधुबाला और किशोर कुमार के गाने पर सोलो वीड‍ियो बनाया था। लिप सिंक करते हुए रवीना के इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना ने लिखा था,’इस सॉन्ग को सुनकर बड़ी हुई, कभी नहीं सोचा था कि इसकी लिप सिंक करने का मौका मिलेगा।’

Exit mobile version