News Room Post

Akshara Singh Latest Photo: लाल जोड़ा, भारी गहने और माथे पर बिंदी… दुल्हन के लिबास में अक्षरा सिंह का ये रूप देख हार जाएंगे दिल

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा, हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक का दीवाना है। अक्षरा सिंह का हुस्न और खूबसूरती दोनों ही काबिल- ए- तारीफ है। अक्षरा की फैन फॉलोइंग भी गजब की है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी अपने फैंस के साथ रील वीडियोज और फोटोज शेयर कर उन्हें ट्रीट देती रहती हैं। अब ऐसे में एक बार फिर अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा एकदम नई-नवेली दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं विस्तार से।

अक्षरा सिंह का वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो रील वीडियो शेयर की है, उस वीडियो में एक्ट्रेस सुर्ख लाल जोड़े में सजी, कानों में बड़े-बड़े झुमके, गले में रानी हार, नाक में नथ, आंखों में काजल, माथे पर बिंदी लगाए, सिर पर चुनरी ओढ़े नई-नवेली दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की हालिया रिलीज फिल्म ”चमकीला” के ट्रेंडिंग सॉन्ग ”विदा करो” लगाया है। रील वीडियो शेयर करने के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ”यार ये क्या गाना है !!” बता दें कि चमकीला का ये गाना ”विदा करो” फ़िलहाल टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग बना हुआ है। इस गाने को अरिजीत सिंह, जोनिता गांधी और परिणीति चोपड़ा ने मिलकर गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे है और म्यूजिक एआर. रहमान ने दिया है।

नेटिजन्स ने बांधे तारीफों के पुल

अक्षरा की इस वीडियो को अब यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- ”आपकी अदा सच में मार डालेगी।” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”सच में आप- बहुत खूबसूरत हैं।” एक दूसरे यूजर ने लिखा- ”इतनी सुन्दर दुल्हन। हाय किसी की नजर न लगे।” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”’खूबसूरत चीज़े डिलीट नहीं की जाती।” इसी तरह लोग अक्षरा की वीडियो पर खूब सारे हार्ट रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version