News Room Post

Suicide Case: रेमो डिसूजा के साले ने की आत्महत्या, सामने आई वजह

नई दिल्ली। मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’souza) के साले जेसन वातकिन्स ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार को जेसन वातकिन्स ने मुबंई में अपने ही फ्लैट पर फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भाई के निधन की खबर से रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा बुरी तरह से टूट गई हैं।

जेसन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं उनकी बहन लिजेल ने भाई की आत्महत्या करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। लिजेल ने अंग्रेजी अखबार को बताया कि उनके पिता किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। जब वो घर पहुंचे तो जेसन को इस हाल में देखकर वो बुरी तरह टूट गए है। भाई के इस कदम की वजह का खुलासा करते हुए लिजेल ने कहा, “वो मां की मौत के बाद डिप्रेशन में रहता था जिसके बाद उन्होंने शादी भी नहीं की थी। वो मां के काफी करीब था और उनके निधन के बाद सदमे में चल रहा था।”

रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर जेसन की फोटो शेयर कर फैंस से साथ दुख साझा किया है। उन्होंने एक स्टोरी में जेसन और अपनी मां की फोटो शेयर की है। वहीं दूसरे स्टोरी में जेसन की बचपन की फोटो शेयर की है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
मुंबई पुलिस ने मामले के सामने आते ही छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस मृतक के करीबियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Exit mobile version