News Room Post

Rhea Chakraborty बनीं साल 2020 की Most Desirable Women, Men की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत नंबर 1 पर

अब टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020 (Most Desirable Women 2020) की लिस्ट सामने आई है जिसमें रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पहले नंबर हैं। इस लिस्ट में उन्होंने दीपिका, दिशा और कियारा आडवाणी जैसी टॉप एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है।

rhea chakravarti

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार सुर्खियों में हैं। ड्रग्स कनेक्शन मामले में वो मुख्य आरोपी हैं। साल 2020 से लेकर 2021 तक वो चर्चा का विषय बनी रही हैं। अब टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020 (Most Desirable Women 2020) की लिस्ट सामने आई है जिसमें 40 अलग-अलग क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं।

इस लिस्ट में उन महिलाओं को जगह दी गई जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि रिया इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इस लिस्ट मं उन्होंने दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है।

वहीं 50 मोस्ट डिजायरेबल मेन 2020 की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत पहले स्थान पर हैं। निधन के बाद से सुशांत भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उनकी फैन फोलोंइग भी काफी बढ़ी है।

इस लिस्ट में उन लोगों को जगह मिलती है जो लोगों पर या सार्वजनिक रूप से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहते हैं। ये रैंकिंग ऑनलाइन पोल में मिले वोटों के आधार पर तय हुई है। जिसमें रिया पहले नंबर पर हैं।

देखें लिस्ट के टॉप 10 नाम-

1.रिया चक्रवर्ती

2. एडलिन कैस्टेलिनो (मिस यूनिवर्स कॉन्टेंस्ट की थर्ड रनर अप)

3.दिशा पाटनी

4.कियारा आडवाणी

5.दीपिका पादुकोण

6.कटरीना कैफ

7.जैकलीन फर्नांडिस

8.अनुप्रिया गोयनका

9.रुही सिंह

10.अवरिति चौधरी

Exit mobile version