News Room Post

Rhea Chakraborty: अब भी है लोगों के मन में रिया के खिलाफ गुस्सा, गेटवे ऑफ इंडिया पर निकली घूमने तो लोगों ने की फजीहत, दिए ऐसे कमेंट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को हाल ही में मुंबई में घूमते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वो कूल अंदाज में नजर आईं। गेटवे ऑफ इंडिया पर उनके साथ एक्टर साकिब सलीम और मनीष मल्होत्रा भी नजर आएं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकप वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में रिया ने कोरोना से बचाव के लिए व्हाइट कलर का मास्क भी लगाया था। वहीं, ब्लैक कलर के टॉप और ब्लू जीन्स में वो काफी स्टाइलिश लग रही हैं। लेकिन सबसे स्टाइलिश उनका बैग है। जो रेड कलर का है। ये बैग काफी यूनिक लग रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के मन में अभी भी रिया के खिलाफ काफी गुस्सा है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख सुशांत के फैंस काफी गुस्सा हो रहे हैं साथ ही उन्हें काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। आप भी देखिए किसने क्या कहा-

Exit mobile version