News Room Post

Sonam Kapoor Baby Photos: Rhea Kapoor ने शेयर की सोनम कपूर के बच्चे की पहली तस्वीर, बेटे को देखकर रोने लगीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। सोनम ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। सोनम के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी ख़ुशी जाहिर की है, तो वहीं बेटे के जन्म के बाद से लगातार फिल्म इंडस्ट्री से सोनम कपूर को बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि, अब इसी बीच सोशल मीडिया पर सोनम और उनके बेबी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

क्या ही इस तस्वीर में ?

दरअसल सोशल मीडिया पर सोनम और उनके बेबी की जो वायरल हो रही है, इस तस्वीर में सोनम कपूर अपनी मां सुनीता कपूर को अपने बच्चे से मिलवा रही हैंं। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि बेबी को नर्स कांच से बने टेबल जैसी चीज़ पर रखती है, जहां सोनम कपूर अपनी मां सुनीता को अपने बच्चे से मिलवाती हैं। इस दौरान सोनम भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। सोनम की आंखों में आंसू साफ़ देखा जा सकता है। ये तस्वीर वाकई एक भावुक तस्वीर है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की जमकर तारीफ़ हो रही है। आखिर अपने बच्चे को अपनी मां से मिलवाना किसी भी औरत के लिए जाहिर तौर पर बेहद भावुक क्षण होता है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर की आंखों में साफ देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनैसमेन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

Exit mobile version