News Room Post

Akshay Kumar on Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने किया सेना का अपमान, तो भड़के खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार, बजाई एक्ट्रेस की जमकर बैंड

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सेना का अपमान करने वाला ट्वीट किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भड़के लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा डाली। वहीं, जब अपने ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस चौतरफा आक्रोशित लोगों के निशाने पर आने लगी तो खुद को बैकफुट पर करके माफी मांग ली। और खुद के देशभक्ति होने का प्रमाणपत्र भी देने लगी। जिसमें उन्होंने अपने नाना के सेना में होने का हवाला दिया। बहरहाल, अपने माफीनामे में ऋचा चड्ढा ने क्या कुछ कहा है। हम आपको आगे विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा डाली है। आइए, आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर एक्टर ने अपने ट्वीट में क्या कहा है।

आपको बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि’, ‘यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम’। अक्षय कुमार का यह ट्वीट आभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए कहा कि, ‘गलवान हाय’। जिस पर लोगों का रोष अपने चरम पर पहुंच गया। इस रोष का अपने चरम पर पहुंचता लाजिमी था। दरअसल, लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि, ‘हम पाकिस्तान से पीओके लेने के लिए तैयार हैं। हम सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हम शीघ्र ही अपना ऑपरेशन पूरा कर लेंगे। अगर पाकिस्तान ने सीमा रेखा का उल्लंघन किया तो इस बार उसे अलग तरीके से जवाब दिया जाएगा जिसकी उस ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी’।

लेफ्टिनेंट के इसी ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि, ‘हाय गलवान’। जिस पर लोगों का गुस्सा अपने चरम पर पहुंच गया। बता दें कि गलवान घाटी में साल 2020 में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प हो हुई थी। जिसमें हमारे कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। लेकिन भारत ने भी अपना प्रतिशोध लिया। भारतीय सैनिकों ने ड्रैगन की सरमजीं पर घुसकर अपनी सैनिकों के खून का बदला खून से लिया। हालांकि, चीनी ने भारतीय सैनिकों के द्वारा खुद के सैनिकों के मारे जाने की बात का खंडन किया था, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने चीन के झूठ का पर्दाफाश किया था। वहीं, इस गलवान का जिक्र कर एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने किया है, जिसे लेकर अब उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उधर, एक्ट्रेस के खिलाफ फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

उधर, इस पूरे मामले को लेकर तगड़ा विवाद शुरू हो गया है। वहीं, खुद को चारों तरफ घिरता देख रिचा चड्ढा ने माफी भी मांग ली। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिचा ने ट्वीट कर कहा कि मेरा मकसद सेना का अपमान करना नहीं था। मुझे बेवजह विवादों में घसीटा जा रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे नानाजी खुद लेफ्टिनेंट कर्नल के सोप्ट पर थे। उन्होंने चीन के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से युद्ध भी लड़ा था।


चीन के खिलाफ मेरे नानाजी के पैर में गोली भी लगी थी। यह मेरे खून में है। अगर सैनिक शहीद होता है, तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। अगर सैनिक घायल होता है, तो उससे भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उधर, बीजेपी ने भी एक्ट्रेस की ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अब ऐसी स्थिति में शुरू हुआ यह पूरा विवाद आगामी दिनों में क्या जाकर विराम लेता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version