News Room Post

दिवंगत ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो

मुंबई। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता को याद करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर की पूरी फैमिली नजर आ रही है।

रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में ऋषि और नीतू सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस में ट्यूनिंग करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नीतू छोटे रणबीर को संभालती हुई और रिद्धिमा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

रिद्धिमा 2 मई को अपनी मां और रणबीर कपूर के पास सड़क मार्ग से नई दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। देशभर में लागू कोविड-19 लॉकडाउन के कारण उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली और इसी वजह से वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाई थीं।

रिद्धिमा अपनी बेटी समारा के साथ मुंबई आई हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह को आखिरी सांस ली थी। रविवार को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर बैठे दिखाई दिए।

Exit mobile version