News Room Post

ऋत्विक धनजानी ने आशा नेगी के लिए शेयर इमोशनल पोस्ट, ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। ‘पवित्र रिश्ता’ फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। अब एक्टर ऋत्विक ने सोशल मीडिया पर दो अजीब से पोस्ट की हैं। इसमें से एक ‘अनकंडीशनल लव’ से जुड़ा है तो दूसरा ‘हम क्यों दोबारा नॉर्मल लाइफ में वापस नहीं जा सकते’, इससे जुड़ा है।

ऋत्विक लिखते हैं कि प्यार जानने के लिए जरूरी है यह जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है। अनकंडीशनली। अनकंडीशनल प्यार से परे इस दुनिया में कुछ भी नहीं। प्यार एक योगा है। वहीं, एक दूसरे पोस्ट में ऋत्विक लिखते हैं कि कुछ भी दोबारा नॉर्मल नहीं हो सकता है। क्योंकि नॉर्मल होना काम नहीं कर पा रहा था। अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैं। उम्मीद करता हूं हम ऊपर उठें और करियर में अच्छा काम करें।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक सोर्स ने खबर को कंफर्म करते हुए कहा था कि दोनों अब साथ नहीं है और इसकी जानकारी उनके दोस्तों और परिवार वालों को पहले से ही है।

उन्होंने आगे कहा था कि ऋत्विक और आशा के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। एक महीने से ज्यादा हो चुका है और इस बारे में उनके दोस्तों को जानकारी है। बताया जा रहा है कि ऋत्विक, आशा नेगी के साथ रहते थे। और अब उन्हें वह घर छोड़ दिया है। दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया।

Exit mobile version