News Room Post

रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक के साथ पहुंची DRDO गेस्ट हाउस, सीबीआई ने शुरू की दोनों से पूछताछ

रविवार को रिया (Rhea Chakraborty) अपने भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ डीआरडीओ के गेस्ट हाउस (DRDO Guest House) पहुंचे हैं। जहां, उनसे फिर पूछताछ की जा रही है।

rhea at drdo guesthouse

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मौत केस की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ जारी है। शुक्रवार और शनिवार के बाद आज एक बार फिर रिया से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। रविवार को रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ डीआरडीओ के गेस्ट हाउस (DRDO Guest House) पहुंचे हैं। जहां, उनसे फिर पूछताछ की जा रही है।

 

मुंबई पुलिस के साथ रिया चक्रवर्ती अपने घर से DRDO गेस्ट हाउस जाने के लिए निकली थी। आज लगातार तीसरे दिन एक्ट्रेस से सुशांत मामले में पूछताछ हो रही है। शुक्रवार को रिया से 10 घंटे और शनिवार को 7 घंटे तक सुशांत से जुड़े कई अहम सवाल किए गए थे। रिया के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के स्टाफ से भी सीबीआई की टीम ने कई राज उगलवाए हैं।

इससे पहले छह और सीबीआई ऑफिसियल्स DRDO ऑफिस पहुंचे थे। इसके साथ ही सुशांत के कुक रहे केशव भी पूछताछ के लिए पहुंच चुके हैं। बता दें कि आज मुंबई पुलिस के अफसर सिविल ड्रेस में रिया को लेने पहुंचे थे।

माना जा रहा है कि आज CBI रिया से कई अन्य सवाल पूछ सकती हैं। सीबीआई रिया से सुशांत के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछ सकती है। रिया से सीबीआई पूछ सकती है कि आखिर उन्होंने 8 जून को घर क्यों छोड़ा था और उन्हें कब पता चला कि सुशांत मेंटली डिप्रेस हैं।क्या रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए डॉक्टर ढूंढा था और क्या कभी सुशांत को दवाई की ओवरडोज दी गई थी?

बता दें कि शनिवार को रिया चक्रवर्ती के साथ सीबीआई ने DRDO गेस्ट हाउस में करीब 7 घंटे पूछताछ की थी। रिया से सुशांत के डिप्रेशन और पैसों को लेकर पूछताछ हुई। रिया चक्रवर्ती मुंबई पुलिस की सुरक्षा में DRDO गई और अपने घर वापस आई थीं। सीबीआई ने रिया से कई जरूरी कागजात मंगवाए थे। सिद्धार्थ पिठानी, सैमुएल मिरांडा, नीरज के सामने भी रिया से पूछताछ हुई थी।

Exit mobile version