News Room Post

HBD Rohit Shetty: हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन के बेटे रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों में कई एक्टर को बनाया हीरो, स्टंट से डायरेक्टर का पुराना नाता

HBD Rohit Shetty: डायरेक्टर आज अपना 50वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही है। रोहित शेट्टी का नाम बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टरों में होती है। इन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों को काफी इंटरटेन किया है। आइए रोहित के 50वें जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Rohit Shetty In Hospital

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में पुलिस की सीरिज और एक्शन से भरपूर वाली फिल्म को बनाने वाले रोहित शेट्टी जो खुद एक हीरो से कम नहीं लगते है उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी योगदान दिया है। रोहित शेट्टी की फिल्मों में आपको एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, और थ्रिलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1974 को मुम्बई में हुआ था। डायरेक्टर आज अपना 50वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही है। रोहित शेट्टी का नाम बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टरों में होती है। इन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों को काफी इंटरटेन किया है। आइए रोहित के 50वें जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

रोहित शेट्टी की पर्सनल लाइफ

रोहित शेट्टी भले ही आज बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर में आते हो लेकिन एक समय था रोहित को कोई जानता तक नहीं था। फिल्म निर्देशक ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी पापड़ बेले है तब जाकर आज रोहित शेट्टी का यह नाम और रुतबा है। रोहित किसी भी फिल्म को छू ले वह हिट तो होनी ही है। वहीं रोहित के स्ट्रगल के दिनों की बात करें तो उन्होंने फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले शख्स के यहां जन्में रोहित को अपना करियर बनाने में बहुत मेहनत लगी। इनके पिता एम बी शेट्टी जो कि बॉलीवुड और कन्नड़ फिल्म के टॉप विलेन में से एक थे इन्होंने भले ही फिल्मों में विलेन का रोल किया लेकिन लोगों के दिलों में हीरो की तरह राज करते थे। वहीं इनकी मां जूनियर आर्टिस्ट थी।

स्टंट से रोहित का पुराना नाता

रोहित के पिता फिल्मों में विलेन के साथ स्टंटमैन भी थे। जब रोहित शेट्टी 5 साल के थे तभी उनके पिता एम बी शेट्टी का निधन हो गया था। पिता के गुजर जाने के बाद एक्टर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई जिसके कारण इन्हें दर-दर भटकना पड़ा था। रोहित शेट्टी को समय की ऐसी मार पड़ी की उन्हें घर की चीजों को भी बेचना पड़ा।

डायरेक्टर का वर्कफ्रंट

डायरेक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इनकी अधिकत्तर फिल्म एक्शन से भरी हुई थी। डायरेक्टर ने गोलमाल की सीरिज , सिंघम, सूर्यवंशी, सर्कस, दिलवाले सिम्बा, बोल बच्चन जैसी शानदार फिल्में बनाई है। इसके अलावा रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी को भी होस्ट करते है।

Exit mobile version