News Room Post

RRR: राजामौली को हिन्दू संस्कृति पर बनी फिल्म आरआरआर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला, हॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर रहे पीछे

rrr ss rajamouli

नई दिल्ली। आरआरआर फिल्म के बारे में कौन नहीं जानता है। एस एस राजामौली के बारे में कौन नहीं जानता है। देश से लेकर विदेश तक हर जगह राजामौली छाए हुए हैं। हर जगह उनके काम और उनकी फिल्मों की प्रशंसा हो रही है। उसके साथ ही आरआरआर फिल्म में काम करने वाले जूनियर एनटीआर और राम चरण की भी तारीफें हो रही है। राजामौली की फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में भी अपने झंडे फहरा रही है। हर जगह इस फिल्म की चर्चाएं हैं। इसकी कहानी, इसके डायरेक्शन, इसके क्लाइमैक्स सब पर सिर्फ भारत के लोग नहीं विदेश के लोग बात कर रहे हैं। इस फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नाम नहीं कमाया है बल्कि अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज़ किए हैं। हाल ही में आरआरआर के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज़ हो गया और इस बार हॉलीवुड के बड़े से बड़े डायरेक्टर से आगे निकल गए हैं राजामौली। क्या है पूरी खबर यहां इसी बारे में बात करेंगे।

आपको बता दें निर्देशक एस एस राजामौली ने न्यूयार्क फिल्म क्रिटिक सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड जीता है। ये प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक है। निर्देशक राजामौली को ये अवार्ड उनकी फिल्म आरआरआर के लिए मिला है। राजामौली के साथ जो अन्य निर्देशक इस दौड़ के प्रतिभागी थे वो बड़े नामों में गिने जाते हैं। हॉलीवुड के लीजेंड कहे जाने वाले फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग,डैरेन अरोनोफ्स्की, सारा पॉली भी दौड़ में प्रतिभागी थे लेकिन बेस्ट निर्देशक का अवार्ड राजामौली को उनकी फिल्म आरआरआर के लिए मिला है।

इसके अलावा इस इवेंट में बेस्ट फिल्म का अवार्ड डायरेक्टर Todd Field की फिल्म Tar को मिला है। Tar फिल्म से ही Cate Blanchett को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। इसके अलावा आइरिश एक्टर Collin Farrel को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। Collin Farrel को ये अवार्ड उनकी दो फिल्मों में किए गए काम के लिए मिला है जिनका नाम After Yang और The Banshees Of Inisherin है।

भारत के लोगों के लिए ये बड़ी ख़ुशी की बात है कि जो फिल्म भारत की धरती पर बनी है आज वो विदेशों में पुरस्कार जीत रही है। आज वो विदेश के बड़े से बड़े डायरेक्टर को पीछे करते हुए आगे बढ़ रही है और भारत का नाम बढ़ा रही है। आरआरआर जैसी फिल्में भारतीय संस्कृति और भारत को बढ़ाने का काम करती हैं।

Exit mobile version