नई दिल्ली। आज आपने राजामौली (S S Rajamouli) से जुड़ी कई खबरें पढ़ीं होंगी। आज राजामौली विदेश में प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है। कई हॉलीवुड (Hollywood) के डायरेक्टर को पीछे छोड़कर, राजामौली ने ये प्रसिद्धि हासिल की है। राजमौली ने आज New York Critic Circle की तरफ से बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें इसके अलावा राजामौली से संबंधित एक खबर और सामने आई जहां हमें पता चला राजामौली, महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ, फिल्म निर्माण करने पर विचार कर रहे हैं। ये सभी खुलासे राजामौली के पिता और लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने राजामौली और महेश बाबू के साथ होने वाली फिल्मों के बारे में बताया है इसके अलावा राजामौली की कई अन्य फिल्म के बारे में भी उन्होंने बताया है। यहां हम आपको राजामौली की आने वाली फिल्म के बारे में बताएंगे।
राजामौली और महेश बाबू एक साथ काम करते हुए दिख सकते हैं। जी हां के वी विजयेंद्र प्रसाद ने पिंकविला को गोआ के इफ्फी इवेंट में बताया है, राजामौली और महेश बाबू एक साथ फिल्मों में दिख सकते हैं। ये एक फारेस्ट एडवेंचर फिल्म होगी जिसकी शुरुआत 2023 के मई और जून महीने में शुरू हो सकती है। इसके अलावा राजामौली के अन्य फिल्मों के बारे में उन्होंने बताया है कि “आरआरआर 2 (RRR 2) फिल्म के बारे में, राजामौली ने मुझसे बात की है। उन्होंने मुझे आरआरआर 2 लिखने को भी कहा है।” आपको बता दें कुछ दिन पहले राजामौली ने भी आरआरआर 2 को बनाने के बारे में पुष्टि की थी।
आरआरआर 2 में आपको जूनियर एनटीआर और राम चरण दिखने वाले हैं। राजामौली ने कई मंचो से बताया है कि वो महाभारत (Mahabharat) पर एक फिल्म का निर्माण करना चाहते हैं। लेकिन उस फिल्म के निर्माण में अधिक समय लगने वाला है। इसकी जानकारी देते हुए विजयेंद्र प्रसाद ने बताया कि महाभारत को बनने में समय लगेगा। लेकिन बजरंगी भाईजान 2 से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बजरंगी भाईजान 2 (Bajrangi Bhaijaan 2) का पहला ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।
पहले भी विजयेंद्र प्रसाद ने बताया है कि वो बजरंगी भाईजान 2 पर काम कर रहे हैं। अब उन्होंने उसके पहले ड्राफ्ट को लिख लिया है और वो उसे सलमान खान (Salman Khan) को सुनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये अब सलमान खान पर है कि वो कब उन्हें फिल्म सुनने के लिए बुलाते हैं। खैर विजयेंद्र प्रसाद ने ये खुलासा तो कर ही दिया है कि आने वाले भविष्य में आरआरआर 2, बजरंगी भाईजान 2 और महेश बाबू के साथ फारेस्ट एडवेंचर फिल्म देखने को मिलने वाली है। वहीं महाभारत को रिलीज़ होने में समय जरूर लग सकता है लेकिन वो भी देखने को मिल सकती है।