News Room Post

Salim Khan And Arbaaz Khan: सलमान खान के डैडी सलीम खान ने बताया “रामायण” और “महाभारत” ने उन्हें क्या कुछ सिखाया

Salim Khan And Arbaaz Khan: कई बार लोग ये सोचते हैं कि आखिर इतने बेहतरीन स्क्रीनप्ले और फिल्म लिखने के पीछे का राज क्या रहा है। सलीम खान ने अब ये खुलासा कर दिया है और अपनी बेहतरीन फिल्मों के बेहतरीन होने के पीछे का राज बताया है यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। सलमान खान के डैडी सलीम खान जिन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए ऐसे करैक्टर खड़े किए जो आज भी लोगों के दिमाग में समाए हुए हैं। एक समय था जब सलीम और जावेद की जोड़ी जानी जाती थी। दोनों ने साथ मिलकर लगातार हिट और सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगाई है। फिर सलीम और जावेद की वो बेहतरीन जोड़ी टूट गई और जावेद अख्तर अपने तरह से फिल्में लिखने लग गए। इन दोनों ने ही मिलकर फिल्म इंडस्ट्री को अमिताभ बच्चन जैसा हीरो दिया और एंग्री यंगमैन का नाम दिया। कई बार लोग ये सोचते हैं कि आखिर इतने बेहतरीन स्क्रीनप्ले और फिल्म लिखने के पीछे का राज क्या रहा है। सलीम खान ने अब ये खुलासा कर दिया है और अपनी बेहतरीन फिल्मों के बेहतरीन होने के पीछे का राज बताया है यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

सलीम खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए जहां पर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। अपने रिश्तों के बारे में बात की। जावेद अख्तर के साथ जोड़ी के बारे में बात की। सलीम खान की दोनों पत्नी सलमा और हेलेन के बारे में बात की। बॉलीवुड बबल को दिए गए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने सभी बातों पर बात की। इन बातों पर बात करने के लिए उनके साथ उनके बेटे अरबाज़ खान मौजूद थे जो उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल कर रहे थे और उनके जवाब लेने की कोशिश कर रहे थे।

इसी इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया कि वो बेहतरीन फिल्म इसीलिए लिख पाते थे क्योंकि उन्हें महाभारत और रामायण पढ़ी हुई थी। उन्होंने ये भी बताया कि वो जब भी कहीं फंसते थे तो रामायण और महाभारत का सहारा लेते थे। इन दोनों से ही सलीम खान को बहुत सी चीज़ें सीखने को मिलती थी। जिसका इस्तेमाल वो अपनी फिल्म में करते थे।

अरबाज़ खान ने जब धर्म को लेकर सलीम खान से कहा कि हमारा परिवार एक तरह से मिसाल है कि अब धर्म को सबसे बाद में रखते हैं जिसका जवाब देते हुए सलीम खान ने कहा, “एक रीलिजन घर में है ही नहीं, मुझसे कई लोगों ने पूछा कि महाभारत के कंसल्टेशन में आपका नाम आता है आपने पढ़ी यही महाभारत। तो मैं आपको बता दूं मैंने रामायण को महारभारत को एक इल्म के तौर पर पढ़ा है और वो मेरे लेखन में बेहद काम आता है कि ऐसी परिस्थिति में रामायण में क्या हुआ था महाभारत में क्या हुआ था। आज भी मैं कहीं फंस जाता हूं तो देखता हूं महाभारत में क्या हुआ था। महाभारत एक महान स्क्रीनप्ले है। रामायण महान कहानियों में से एक है।”

Exit mobile version