News Room Post

Karan Johar Party: करण जौहर की पार्टी में दिखें सलमान- ऐश्वर्या, यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा- बिछड़ा प्यार सालों बाद…

नई दिल्ली। कल बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक करण जौहर का जन्मदिन था। उन्होंने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड शिरकत करने पहुंचा था। पार्टी में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, करीना कपूर खान-सैफ अली खान और ऋतिक रोशन और गर्लफ्रेंड सबा भी नजर आईं। पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। सबसे आखिर में पार्टी में सलमान खान ने एंट्री मारी और सारी लाइमलाइट लूट ली। वैसे तो पार्टी में बहुत सारे स्टार्स पहुंचे थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सलमान और ऐश्वर्या राय बच्चन की हो रही हैं।

करण जौहर की पार्टी में पहुंचे सलमान-ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का प्यार और विवाद दोनों ही जगजाहिर है। ऐश्वर्या और सलमान दोनों ही एक ही इवेंट और पार्टी में जाने से बचते हैं। दोनों को काफी समय से एक पार्टी में नहीं देखा गया। सालों बाद दोनों स्टार्स को करण जौहर की पार्टी में देखा गया। ऐश्वर्या राय पार्टी में स्पार्कलिंग गोल्डन गाउन पहनकर पहुंची थी जिसके साथ उन्होंने एक ब्लैक कोर्ट भी कैरी किया था। जबकि सलमान खान ऑलवेज ब्लैक अवतार में दिखे। सलमान रफ्ड ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक टी-शर्ट में दिखे। सलमान का लुक पार्टी के हिसाब से काफी कैजुअल था लेकिन सलमान ज्यादातर ऐसे ही लुक में नजर आते हैं।

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वहीं सलमान और ऐश्वर्या को सालों बाद एक इवेंट में देखकर यूजर्स काफी खुश हैं। हालांकि कुछ यूजर्स इस मौके पर मजे लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। यूजर्स ऐश को पार्टी में नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि पार्टी में सल्लू भाई हैं। कई फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सलमान भी आया है…ओह माई गोड..। दूसरे यूजर ने लिखा- पार्टी में सलमान खान भी आया है…बहुत सालों बाद बिछड़ा प्यार मिलेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- आज तो हम दिल दे चुके सनम की याद आ गई।

Exit mobile version