News Room Post

Antim First Look: Salman Khan ने शेयर किया फिल्म Antim का फर्स्‍ट लुक, आमने-सामने होंगे जीजा-साले

antim

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim) का पहला पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को काफी समय से इस फिल्म पर किसी भी अपड़ेट का इंतजार था।

सलमान खान ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो और उनके जीजा आयुष शर्मा शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। ये पोस्‍टर काफी दमदार और उत्‍सुकता जगाने वाला है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

पोस्टर में सलमान और आयुष नजर आ रहे हैं। दोनों को आंखों में आंखे डाले देखा जा सकता है। इसे देख लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे के आमने सामने हैं और अंत तक दोनों की लड़ाई होगी।

ये पहली बार है कि जब सलमान खान और आयुष शर्मा एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनेगी और महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। आयुष इस फिल्म में एक गैंगस्टर की भुमिका निभाएंगे जबकि सलमान एक सिख पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे।

पहले आया था टीजर

फिल्म के पोस्टर से पहले इसका टीजर जारी किया गया था। जिसके काफी पसंद किया गया था। टीजर देख फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। अब फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिससे फैंस को काफी राहत मिली है।

Exit mobile version