News Room Post

Bhojpuri Song: पवन सिंह की गोली की नोंक पर सपना चौधरी का लहंगा!, गर्दा उठाते हुए कहा- लहंगा लहक जाई…

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों की चादर में लपटे हुए रहते है। जहां एक तरफ वह अपने राजनीति में एंट्री को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपने नए गाने को लेकर भी खूब प्यार बटोर रहे है। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते है उनका हर गाना दर्शकों को काफी पसंद आता है। वहीं हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी अपने शानदार ठुमके से लोगों के दिलों पर राज करती है। अब भोजपुरी और हरियाणवी का मिक्स तड़का लगाने दोनों सुपरस्टार एक साथ नजर आए है। इन दोनों का गाना रिलीज हो चुका है, और इस गाने में आपको पवन सिंह की शानदार आवाज के साथ सपना का जबरदस्त डांस दिखाई देगा।

सपना और पवन सिंह का गाना हुआ रिलीज

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक गाने में नजर आई। गाने का नाम ‘लहंगा लहक जाई’ हैं जिसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है इन दोनों की सुरीली आवाज का मेल दर्शकों को काफी पसंद है। इस गाने में सपना पिंक और येलो कलर के लहंगे में दिखाई दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपना अपने देशी ठुमके लगाती नजर आ रही है, डांसर का लुक इसमें काफी प्यारा लग रहा है वहीं पवन सिंह व्हाइट कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

शिल्पी राज ने दी अपनी आवाज

इस गाने को यूट्यूब पर VYRL Bhojpuri ने अपनी ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया हैं, इस गाने को कल ही रिलीज किया गया है और अब तक इस गाने के 5.5 मिलीयन व्यूज हो गए है। हालांकि, इस गाने पर पहली बार पवन सिंह और सपना चौधरी साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे है। वहीं इस गाने के लिरिक्स की बात करें तो वह धीरज बबुआ ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

Exit mobile version