News Room Post

Sara Ali Khan: करण जौहर से सारे रिश्ते तोड़ने वाली हैं सारा अली खान!, कार्तिक संग रिलेशनशिप जगजाहिर करना नहीं आया एक्ट्रेस को पसंद

नई दिल्ली। इन दिनों करण जौहर का विवादित शो कॉफी विद करण सुर्खियों में हैं। जहां हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को साथ देखा। दोनों स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के लिए आए थे। इस एपिसोड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी क्योंकि शो में दोनों स्टार्स ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज सबके सामने खोले थे। इसी शो के दौरान करण जौहर ने कार्तिक और सारा के डेटिंग की खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा था कि दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि ये बात सारा अली खान को पसंद नहीं आई और उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है।

सारा अली खान हुईं नाराज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें सारा अली खान इस बात से खुश नहीं है कि करण ने उनके और कार्तिक के रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। एक्ट्रेस चाहती है कि फैंस उनके करियर ग्राफ पर फोकस करें न कि उनके रिलेशनशिप पर ,क्योंकि एक्ट्रेस अपने करियर को लेकर बहुत सीरियस हैं और उनके लिए मेहनत भी कर रही हैं। वो बिल्कुल भी अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहती हैं। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती कि कोई भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चुटकी ले।


लव आज कल-2 से हुई थी रिलेशनशिप की शुरुआत

गौरतलब है कि कार्तिक अयान और सारा अली खान ने बीते साल फिल्म लव आज कल-2 की थी। जिसमें दोनों का इंटेंस लव दिखाया गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिटी थी। इसी दौरान कार्तिक और सारा के रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था। हालांकि दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है। रिलेशनशिप के दौरान भी दोनों में से किसी भी स्टार्स ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी। करण जौहर का स्टेटमेंट बताता है कि दोनों का रिलेशनशिप काफी कम समय के लिए ही चल पाया था।

Exit mobile version