News Room Post

Sara Ali Khan: अपनी नई कार को लेकर सुर्खियों में छाई सारा अली खान

sara ali khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी नई कार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपनी शादी के बाद दोस्तों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। इस पार्टी में सारा के अलावा करण जौहर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और वरुण शर्मा शामिल रहे। लेकिन सारी लाइमलाइट सारा अली खान ले गई।

फोटो साभार- पिंकविला

दरअसल, वरुण की पार्टी में सारा एक नई और लग्जरी कार से पहुंची। पार्टी के बाहर वो नई कार में स्पॉट हुईं। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद उन्होंने अपने लिये नई कार खरीदी है। इस कार की काफी चर्चा हो रही है। सफेद रंग की इस लग्जरी कार पर हर किसी की निगाहें टिक जाएंगी।

इस दौरान सारा स्नेक प्रिंट की शर्ट में नजर आईं, साथ ही लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। उन्होंने कार में बैठे हुए पैपाराजी को वेव भी किया। उनका यही सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी लीड रोल में हैं। इससे पहले वो वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आईं थी और सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। जिसके बाद से वो इंडस्ट्री में छाई हुई हैं।

Exit mobile version