News Room Post

Happy Birthday Mahesh Babu: महेश बाबू के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘सरकारू वारी पाटा’ का टीजर, कीर्ति सुरेश भी आईं नजर

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन को लेकर वो काफी समय से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर उनके 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ (Sarkaru Vaari Paata) का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें उनके अपोजिट कीर्ति सुरेश नजर आ रही हैं।

इस टीजर को फिल्म निर्माताओं ने रिलीज किया है। रिलीज होते ही टीजर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। लोगों को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है। मदेश बाबू ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।

महेश बाबू ने लिखा- “हियर वी गो!” महेश बाबू ने अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया है। फैंस को भी ये गिफ्ट काफी पसंद आ रहा है। टीजर में वो एक्शन के साथ-साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में कीर्ति सुरेश की भी काफी तारीफ हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही है।

इसके अलावा कीर्ति सुरेश ने भी इस फिल्म के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने महेश बाबू को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा-“आप न केवल स्क्रीन पर बल्कि ऑफ स्क्रीन पर भी एक प्रेरणा हैं! वह एक अद्भुत को-स्टार और एक खूबसूरत व्यक्ति हैं। आपका दिन आपके जैसा शानदार हो! जन्मदिन मुबारक हो सर!”

Exit mobile version