News Room Post

सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई में हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रही। देर रात मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई।

सरोज खान ने लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम किया था। उनकी कोरियोग्राफी फैंस को काफी पसंद आती थी। इतना ही नहीं इंडस्ट्री के कई स्टार्स को भी उन्होंने अपने इशारों पर नचाया है।

माधुरी ने ट्वीट कर कहा, “मेरे दोस्त व गुरु के चले जाने से मैं पूरी तरह से बिखर गई हूं। डांस में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच पाने में उन्होंने जो मेरी मदद की है उसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। दुनिया ने आज एक बेहतरीन प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मुझे आपकी हमेशा याद आएगी। परिवार के प्रति दिल से मेरी संवेदनाएं।”

ऐसे में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सरोज खान के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ”सुबह इस दुखद खबर के साथ उठा, सरोज जी नहीं रहीं।”

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने भी सरोज खाने के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, ”आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं, धन्यवाद इतने अच्छे गाने देने के लिए।”

कई स्टार्स ने उनके निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version