News Room Post

Satinder Khosla Passes Away: नहीं रहे सदी के मशहूर कॉमेडियन बीरबल, कार्डियक अरेस्ट ने ली एक्टर की जान

SATINDER

नई दिल्ली। गुजरे जमाने के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सतिंदर कुमार खोसला का निधन हो गया है। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।बीती देर शाम उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर सतिंदर को अपने असल नाम से ज्यादा बीरबल के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उनका स्टेज नाम बीरबल था, इसी नाम से एक्टर को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे थे। एक्टर के निधन की खबर से ही इंडस्ट्री शौक में डूब गई है। हर कोई एक्टर को नम आंखों से विदाई दे रहा है।

आज होगा अंतिम संस्कार

एक्टर के दोस्त जुगनू ने मौत की खबर की पुष्टि की और मीडिया को बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्टर की जान चली गई। आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर की मौत पर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने भी दुख व्यक्त किया है। बता दें कि बीरबर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के भी सदस्य रह चुके हैं…।एक्टर के करियर की बात करें तो उन्हें फिल्मों में कॉमिक रोल के लिए जाना जाता था। उनके लुक्स भी फिल्म में काफी फनी होते थे।घनी मूंछे, सिर पर बाल न होना, तोंद जैसा पेट..उनके कैरेक्टर की निशानियां होती थी। एक्टर के एक्सप्रेशन लाजवाब होते थे, जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर दें। एक्टर ने  रोटी कपड़ा और मकान, उपकार, क्रांति,शोले समेत मनोज कुमार की कई फिल्मों में काम किया था।

शोले जैसी हिट फिल्मों में भी किया काम

शोले में एक्टर ने किसी कॉमेडियन की भूमिका नहीं बल्कि एक कैदी की भूमिका निभाई थी, जो उनके बाकी रोल्स से काफी डिफरेंट था। शोले के अलावा एक्टर ने नसीब’, ‘याराना’, ‘हम हैं राही प्यार के’ और ‘अंजाम’ फिल्में भी की थी।आखिरी बार एक्टर  साल 2022 में फिल्म ’10 नहीं 40′ में दिखे थे।

Exit mobile version