News Room Post

#SatishKaushik: कॉमेडी से सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक ने की फैंस की आंखें नम, निधन की खबर से फैंस का बुरा हाल

satish koushik

नई दिल्ली। कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले सतीश कौशिक सबको रुला कर चले गए हैं। एक्टर का बुधवार रात हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक आरआईपी ट्रेंड कर रहा है। फैंस एक्टर की सोशल मीडिया पर पुरानी फोटोज को शेयर कर याद कर रहा है। एक्टर के निधन की खबर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

एक्टर को याद कर रहे फैंस

सतीश कौशिक अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल्स तक अपने करियर में किए हैं। उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। खबर है कि आज दोपहर बाद ही एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। एक्टर ने अंतिम सांस गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली। सोशल मीडिया पर निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस दुखी हैं।


एक यूजर ने सतीश की पुरानी वीडियो पोस्ट कर लिखा- रेस्ट इन पीस सर।ये वीडियो द कपिल शर्मा शो का है जिसमें सतीश जिदंगी को लेकर एक कविता सुना रहे थे। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक बहुत ही दिल दहला देने वाली और झकझोर देने वाली खबर। दिग्गज अभिनेता #सतीशकौशिक साहब नहीं रह… उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदना और प्रार्थना।


सदमे में हैं फैंस

एक दूसरे यूजर ने लिखा- रेस्ट इन पीस सर! ऐसी दुखद-दुखद खबर! शांति! #सतीशकौशिक। फैंस अपने -अपने तरीके से दुख व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी एक्टर के निधन से दुखी हैं और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सतीश कौशिक के निधन की जानकारी शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा-“जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति”

Exit mobile version