News Room Post

Animal First Look: रणबीर के ‘एनिमल’ लुक को देखकर यूजर्स को याद आए अल्लू अर्जुन, लुक को बताया सस्ती कॉपी

Animal First Look: 'एनिमल' के जानदार पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक काफी हिंसक है। उनके साथ में खून से लथपथ एक कुल्हाड़ी है जिस पर खून लगा हुआ है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के नए साल की शुरुआत काफी अच्छी हुई है क्योंकि एक्टर की अपकमिंग फिल्म  ‘एनिमल’ का जानदार पोस्टर आधी रात को रिलीज किया गया। फिल्म का पहला लुक ही इतना शानदार है कि रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा गया। पोस्टर में एक्टर का लुक काफी खतरनाक है और एक बार में एक्टर को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर के पोस्टर में क्या खास है।

रात 12 बजे रिलीज हुआ पोस्टर

‘एनिमल’ के जानदार पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक काफी हिंसक है। उनके साथ में खून से लथपथ एक कुल्हाड़ी है जिस पर खून लगा हुआ है और वो दोनों हाथों से सिगरेट पीने की कोशिश कर रहे हैं। रणबीर के नए लुक में उनके बाल कर्ली हैं और उन्होंने  काफी घनी दाढ़ी भी रख रखी है। फैंस को एक्टर का लुक बहुत पसंद आ रहा है और लुक सामने आने के बाद फैंस ट्रेलर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि पोस्टर को मेकर्स ने रात को 12 बजे रिलीज किया था। हालांकि कुछ यूजर्स को रणबीर का लुक पसंद नहीं आया है उन्होंने नए लुक को शमशेरा की सस्ती कॉपी बता डाला। इतना ही नहीं यूजर्स को एक्टर की बॉडी भी फेक लग रही है।

 


इसी साल रिलीज होगी फिल्म

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि लुक केजीएफ पार्ट 1 के यश और अल्लू अर्जुन से काफी मिलता है। एक अन्य यूजर ने पूछा कि फिल्म का लुक कहां से कॉपी किया है। वहीं कुछ लोग रणबीर के लुक की तुलना ऋतिक रोशन के लुक से कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर के अलावा साउथ की ब्यूटी रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। पहली बार स्क्रीन पर रणबीर और  रश्मिका को एक साथ देखा जाएगा। फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में रणबीर का रोल बाकी फिल्मों से काफी अलग होगा। अभी तक रणबीर को रोमांटिक और चॉकलेटी ब्वॉय के तौर पर देखा गया है, लेकिन इस फिल्म में वो काफी खूंखार दिख रहे हैं।

Exit mobile version