News Room Post

Sakshi Chopra Bold Photos: ‘रामायण’ निर्माता रामानंद सागर की ‘परपोती’ की BOLD तस्वीरों को देख छूट जाएंगे पसीने, इस वजह से हो रही हैं ट्रोल

Sakshi Chopra Bold Photos: साक्षी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पली-बढ़ी हैं इसके चलते उनके रहन-सहन में भी वेस्टर्न कल्चर की झलक साफ देखने को मिलती है। साक्षी चोपड़ा रामानंद सागर की परपोती हैं।

नई दिल्ली। रामानंद सागर को कौन नहीं जानता है। उनके द्वारा निर्मित शो ‘रामायण’ आज भी लोगों को याद है लेकिन आज हम रामानंद सागर की नहीं बल्कि उनकी परपोती साक्षी चोपड़ा के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिन्हें हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस मौके पर उन्होंने व्हाइट कलर की टॉप के साथ ऑरेंज कलर की शॉर्ट्स पहन रखी थी। साक्षी ने मेकअप के साथ अपने बालों को भी टाई कर रखा था। साक्षी ने अपने गले में गोल्ड की चैन डाल राखी थी। इसके अलावा वो अपने कानों में इयरपॉड्स लगाए नजर आई। साक्षी ने कैनवास के जूते पहन रखे थे।

विरल भियानी ने शेयर की साक्षी की ये तस्वीरें

फोटोग्राफर विरल भयानी ने रामानंद सागर की परपोती की ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘बीच पार्टी के लिए जाती हुई साक्षी चोपड़ा।’ साक्षी हमेशा ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं।

तस्वीरों को लेकर किया जा रहा है साक्षी को ट्रोल

विरल भयानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल ओ गई हैं और अब साक्षी को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है। विरल भयानी के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ‘ये लोग फैशन को बहुत ज्यादा नीचे और चीप लेवल पर लेकर जा रहे हैं।’

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मेकअप प्रोडक्ट तो ढंग से यूज किया करो।’ एक और यूजर ने कमेंट किया है, ‘कौन है यह ?’ एक ने लिखा है, ‘भाई चड्डी और बनियान को ग्लैमरस लुक नहीं कहते हैं।’ वहीं एक ने लिखा, ‘उर्फी जावेद को कॉम्पीटिशन दे रही है।’


रामानंद सागर की परपोती है साक्षी चोपड़ा

साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। दरअसल साक्षी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पली-बढ़ी हैं इसके चलते उनके रहन-सहन में भी वेस्टर्न कल्चर की झलक साफ देखने को मिलती है। साक्षी चोपड़ा रामानंद सागर की परपोती हैं।

Exit mobile version