News Room Post

लाल साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में मोनालिसा की इन तस्वीरों को देखकर मचल उठेगा मन, कमरिया का झटका दे रही हैं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। क्या बच्चा और क्या जवान हर उम्र के लोगों में मोनालिसा के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा भी फैंस के साथ कनेक्टेड रहने के लिए रेगुलर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस लाल साड़ी पहनकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं। मोनालिसा की ये फोटोज देखकर आपका भी मन मचल उठेगा।

मोनालिसा की फोटोज देख धड़का फैंस का दिल:

मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं।  इन फोटोज में एक्ट्रेस कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। सुर्ख लाल साड़ी में बैकलेस ब्लाउज पहने मोनालिसा बेहद हॉट लग रही हैं। इस स्लीवलेस डीपनेक ब्लाउज में एक्ट्रेस अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके साथ हाल्फ क्लच में खुले बाल, लाल लिपस्टिक, लाल बिंदी, झुमके और एक हाथ में लाल चूड़ियों के साथ मोनालिसा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस ने इस लाल साड़ी में एक बेहद सिजलिंग डांस वीडियो भी शेयर किया है। मोनालिसा इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ के नए गाने ”कमरिया का झटका” पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार उभर कर बाहर आ रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। नेटिजंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।


मोनालिसा ने हाल ही में अपने अपने सीरियल ”माता की महिमा” का आखिरी एपिसोड शूट किया था। फ़िलहाल एक्ट्रेस अपना मी टाइम एन्जॉय कर रही हैं हालांकि एक्ट्रेस के फैंस बेसब्री से उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version