News Room Post

Ekta Kapoor Troll: ‘बेशर्म औरत पवित्र स्थान पर…’, एकता कपूर के इस वीडियो को देख भड़के लोग, जमकर सुना रहे खरी-खोटी

Ekta Kapoor

नई दिल्ली। एकता कपूर बी टाउन की मशहूर निर्माता है। फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे की टीवी इंडस्ट्री में भी एकता कपूर के नाम का सिक्का चलता है। एकता कपूर ने बॉलीवुड में एक विलेन रिटर्न्स, ड्रीम गर्ल, द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में बनाई है। तो वहीं, टीवी के लिए कुंडली भाग्य और नागिन जैसे दमदार सीरियल दिए हैं। लोगों ने एकता कपूर की फिल्म और टीवी सीरियल सभी को भरपूर प्यार दिया। टीआरपी के मामले में भी एकता कपूर का काम बोलता है। बीते कुछ दिनों से एकता कपूर मुश्किलों में फंसी हुई है। बीते दिनों अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर एकता कानूनी पचड़े में फस गई थी। इस फिल्म सीरीज में दिखाए गए कुछ सीन्स को लेकर बवाल हुआ था। अब एक बार फिर से एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एकता कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर ही लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

क्या है वीडियो में…

जिस वीडियो को लेकर ये पूरा बवाल हो रहा है उस वीडियो में एकता कपूर मंदिर जाती हुई नजर आ रही है। जो लोग सोच रहे हैं कि मंदिर जाते जाने की वजह से एकता कपूर क्यों ट्रोल हो रही हैं तो आपको बता दें कि एकता कपूर के कपड़ों को लेकर ये पूरा बवाल छिड़ा है। वायरल हो रहे वीडियो में एकता कपूर जिम वाले शॉट्स और जूते पहने हुए मंदिर जाती नजर आ रही है। हालांकि मंदिर में एंट्री करते वक्त एकता कपूर अपने जूते उतार देती हैं लेकिन उनके जिम वाले शॉट्स देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया है।


एकता कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे इंस्टेंट बॉलीवुड ने बीते दिन शनिवार को अपने  इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। अब ये वीडियो लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोग एकता कपूर के कपड़ों को देखने के बाद उनके खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। यूजर्स एकता कपूर को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि ये कोई जिम सेंटर नहीं है। एक दूसरे यूजर ने तो एकता कपूर के इस वीडियो पर लिखा, सेम ऑन बॉलीवुड। अब चलिए आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ लोगों के रिएक्शन जिसमें उन्होंने एकता कपूर को ट्रोल किया है…

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, आ गई भगवान का मजाक बनाने वाली को माता की याद।

एक यूजर ने एकता कपूर की ड्रेस पर गुस्सा जताते हुए लिखा,बेशर्म औरत पवित्र स्थान पर किस तरह के कपड़े पहन कर आई है।

दिव्या तिवारी नामक यूजर ने लिखा, बेवकूफ लड़की…. ना कपड़े पहनने का सोर है, और ना ही तहजीब है… जूटे तो ऐसे उतारे जैसे कहीं की महारानी हो।

एक यूजर ने एकता कपूर के मंदिर आने को लेकर लिखा, और ये था भगवान पर एहसान का पल……?..घमंड का छोटा उदाहरण।

Suhaib Wani नाम के एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,ऐसे कौन आता है मंदिर में। ये भगवान का भी सम्मान नहीं करते। बॉलीवुड पर शर्म आती है।

एक यूजर ने तो वीडियो देखने के बाद सवाल करते हुए कहा है कि ये मंदिर जा रही है या जिम

अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के दरमियान एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कई फिल्में बॉलीवुड के लिए बनाई है। टीवी इंडस्ट्री में भी कसौटी जिंदगी, कुंडली भाग्य, नागिन जैसे सीरियल्स की बदौलत एकता कपूर ने नाम कमाया है।

Exit mobile version