News Room Post

IIFA 2022: आईफा के मंच पर गधे पर सवार होकर पहुंचे शाहिद और फरहान, लोगों ने कर दिया जमकर ट्रोल

Shahid And farhan akhtar

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो ‘आईफा’ (IIFA 2022) जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि ये अवॉर्ड शो पहले ही हो चुका है, लेकिन अभी टीवी पर प्रसारित नहीं किया गया है। इसी बीच अब इस अवॉर्ड शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) गधे पर सवारी करते दिखाई दे रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि आईफा में एक्टर्स अलग या धमकेदार अंदाज में एंट्री मारते हैं, मगर इस बार के आईफा में बॉलीवुड सितारे गधे पर सवार होकर पहुंचे हैं। बता दें कि आईफा का प्रसारण कलर्स टीवी पर 25 जून को प्रसारित किया जाएगा। इस इवेंट के टीजर को मेकर्स ने साझा करना शुरू कर दिया है, और साथ ही लोगों की बेताबी भी बढ़ा दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल आईफा अवॉर्ड को बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। सलमान के अलावा रितेश देशमुख और मनीष पॉल साथ में होस्टिंग की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे।

इसका वीडियो आईफा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फरहान अख्तर और शाहिद एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है अभिनेता शाहिद कपूर और फरहान अख्तर सूट में टिप-टॉप पहने दिखाई दे रहे हैं, मगर इस वीडियो में लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर आकर्षित किया है वो है ग्रीन कारपेट पर शहिद और फरहान की गधे की सवारी। एंट्री करने के साथ शाहिद कहते हैं कि वो लोग जो कभी हमर्स, स्पोर्ट बाइक्स तो कभी आग के बीच से जंप मारते हुए एंट्री लिया करते थे वो आज 2 गधों के साथ एंट्री कर रहे हैं। जिसके जवाब में फरहान अख्तर ने कहा, ‘ वैसे गधे भी यही सोच रहे होंगे।’ दोनों की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी सितारे हंसने लगते है।

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। मनोरंजन के लिए जानवरों का प्रयोग करना ये आइडिया लोगों को रास नहीं आया। यूजर्स दोनों अभिनेता को जमकर ट्रोल भी कर रहे है।

Exit mobile version