News Room Post

Shilpa Shetty Show: शहनाज गिल ने शिल्पा के शो में खोला फिटनेस का राज, बोलीं- सिद्धार्थ की वजह से रहती हूं..

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपना नया चैट शो ‘शेप ऑफ यू’ (Shape Of You) लेकर आ रही हैं। जिसमें वह बॉलीवुड सेलेब्स से मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर बात करती नजर आएंगी। उनके शो में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस, रकुल प्रीत सिंह, शमिता शेट्टी और शहनाज गिल नजर आने वाले हैं। जिनसे शिल्पा शेट्टी उनकी हेल्थ और फिटनेस के बारे में बात करेंगी। शिल्पा शेट्टी खुद फिटनेस फ्रीक हैं, अब वो शो के जरिए ऑडियंस के साथ सेलेब्स की फिटनेस ट्रिक्स शेयर करने वाली हैं।

शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। प्रोमो में शिल्पा जॉन, शमिता, जैकलीन के साथ वर्कआउट करती नजर आती हैं। सबसे पहले जॉन कहते हैं, फिटनेस असल में 3 चीजों पर निर्भर करती है- अच्छा खाना, वर्कआउट और पूरी नींद। वहीं, शहनाज, शिल्पा के साथ वर्कआउट करती हैं और कहती हैं, ‘अगर हम ठुमके ना मारें तो ये फिगर किस काम की?’ शो में शहनाज सिद्धार्थ की यादों में खोई नजर आती है। प्रोमो में  शहनाज कहती हैं, “सिद्धार्थ मुझे हमेशा हंसते हुए देखना चाहता था।’ उनके बाद बादशाह और रकुल प्रीत भी अपनी-अपनी रखते हैं।


‘बिग बॉस 13’ के बाद से शहनाज गिल ने घर-घर में अपनी पहनाच बना ली है। दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। दोनों की बीच की दोस्ती और खट्टी-मीठी यादों को भी लोगों ने खूब सराहा। हार्ट अटैक के चलते पिछले साल सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, मगर फैंस और शहनाज की याद में वो यादों में सिद्धार्थ आज भी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज लंबे समय तक सदमे में रहीं। अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे पब्लिक स्पेस में वापसी कर रही हैं। इससे पहले शहनाज ‘बिग बॉस 15’ के फिनाले में पहुंची थीं।

Exit mobile version