News Room Post

Happy Birthday Sidharth Shukla : सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो वायरल

sidharth shukla

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13′(Bigg Boss 13) की सबसे चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shahnaz Gill) रही। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। इतना ही नहीं अभी भी इस जोड़ी का जलवा बरकरार है। फैंस प्यार से इस जोड़ी को सिडनाज बुलाते हैं। शो से बाहर आने के बाद भी जोड़ी ऐसे ही बरकरार है। अक्सर दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साथ नजर आते हैं तो कई म्यूजिक एलबम में भी साथ करते हैं। दोनों की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दोनों की एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, आज सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन (Happy Birthday Sidharth Shukla) है। 12 दिसंबर को वो 40 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे विशेज दे रहे हैं। इन सबके बीच उनकी खास दोस्त शहनाज गिल ने भी खास अदांज में उन्हें बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें शहनाज, सिद्धार्थ को बर्थडे विश करने के साथ काफी मस्ती करती नजर आ रही हैं।

उनके 40वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए शहनाज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आधी राज में न सिर्फ उन्हें बर्थडे विश किया, बल्कि केक भी कटवाया। जिसका वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ का जन्म 12 अक्टूबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। आज वह 40 के हो गए हैं। उन्हें पहचान कलर्स के शो बालिका वधू से मिली थी। जिसके बाद वो वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां में भी नजर आए थे। इसके बाद वो पिछले साल बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आए थे। जहां उनकी जोड़ी शहनाज के साथ खूब बनी थी।

Exit mobile version