नई दिल्ली। ‘शाका लाका बूम बूम’ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने शादी कर ली। उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। एक्ट्रेस ने 4 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सुहेल कथूरिया संग सात फेरे लिए हैं। एक्ट्रेस की शादी के फक्शन 2 दिसंबर से शुरू हो गए थे। कपल ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट में अग्नि को साक्षी मान के साथ फेरे लिए। इस दौरान सब की निगाहें इन दोनों कपल पर ही टिकी थी। दोनों की जोड़ी बहुत खूबसूरत लग रही थी। दोनों मेड फॉर इच अदर लग रहे थे। हंसिका ने अपनी शादी की तस्वीरों को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
हंसिका और सुहेल लगे प्यारे
अपनी शादी के दिन हर दुल्हन की तरह हंसिका भी बेहद खूबसूरत दिखीं। वह लाल जोड़े में कहर ढ़ा रही थी। उनकी कलीरें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। इस लहंगे संग हंसिका ने ट्रेडिशनल ज्वैलरी और बैंगल्स कैरी किया हुआ था। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो उनके ग्लोइंग मेकअप ने तो हंसिका की खूबसूरती को और निखार दिया था। वहीं सुहेल की बात करें तो वह भी कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों कपल एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले काफी प्यारे लगे।
हल्दी की रस्में
वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हंसिका की शानदार एंट्री हो रही है। वह लाल कलर के दुपट्टे से घूंघट किए हुए है। इस दौरान सब की निगाहें हंसिका पर ही थी। आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी ने शादी से पहले माता की चौकी भी रखी थी। एक्ट्रेस अपनी हल्दी के दौरान प्रिंटेड व्हाइट कलर का शूट पहना था जिसमें वह बेहद सुंदर दिखी। इस दौरान एक्ट्रेस मिनीमल ज्वैलरी ही कैरी किए हुए थी।