News Room Post

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का 84 साल की उम्र में निधन, परेश रावल ने जताया दुख

sharman joshi father

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी (Sharman Joshi) के पिता और गुजराती एक्टर अरविंद जोशी का निधन (Arvind Joshi Passed Away) हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 84 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार की सुबह मुंबई के नानवटी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वो काफी समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। आपको बता दें कि अरविंद जाने माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट हैं।

अरविंद की शादी फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी। उनकी मौत पर बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, यो वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं।शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति।”

अरविंद जोशी ने गुजरती फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। जिसमें इत्तेफाक, शोले, अपमान की आग,खरीदार, ठीकाना, नाम जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं साथ ही कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया।

Exit mobile version