News Room Post

Priyanka Chopra Throwback Pic: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका ने इमोशनल भरा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-”हम आपको रोजाना मिस करते हैं”

नई दिल्ली। हर लड़की अपने पिता से सबसे ज्यादा क्लोज होती है, अपने पिता के साथ एक इमोशनल रिश्ता शेयर करती है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होगा। चाहे बेटी कितनी ही बड़ी क्यों ना हो जाए वह अपने पिता के लिए हमेशा छोटी बच्ची ही रहती है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी उन्हीं में से एक हैं। वह अपने पिता की लिटिल गर्ल हैं, इसका टैटू भी उन्होंने अपने हाथ पर गुदवाया हुआ है। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थी, जब भी कहीं पर उनके पिता की बात होती है तो वह इमोशनल हो जाती हैं। पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। प्रियंका का ये पोस्ट खूब सुर्खियों में है।

पिता को याद कर हुईं इमोशनल

एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए बचपन की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ बर्फ में खेलती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थडे डैड। हम आपको रोजाना मिस करते हैं। प्रियंका के इस पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। ये क्यूट फोटो वायरल हो रही है। प्रियंका के पिता का साल 2013 में निधन हो गया था। वह कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रहे थे। प्रियंका ने पिता के साथ बचपन की फोटो शेयर की है।

निक जोनस ने किया कमेंट

प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके पति निक जोनस ने भी हार्ट इमोजी कमेंट की है। वहीं एक्ट्रेस खुशी कपूर ने भी प्रियंका के पोस्ट पर प्रतिक्रिया की है। उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी कमेंट किया है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काइ इज पिंक में दिखाई दी थीं। जल्द ही वह आलिया भट्ट और  कैटरीना कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म से वह हिंदी सिनेमा में लंबे वक्त के बाद वापसी करेंगी।

Exit mobile version