News Room Post

Shark Tank India 2 OTT: “शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2” को ओटीटी पर कब और कहां देखें, इस बार देखने को मिलेंगे ये बदलाव

नई दिल्ली। आप में बहुत से लोगों ने शार्क टैंक का पहला सीजन जरूर देखा होगा। ये भारतीय टेलीविजन में ऐसा शो आया जिसे जिसने भी देखा वो देखता रह गया। इस शो में बड़े बड़े उद्योगपति जज बनकर बैठते हैं और जो छोटे उद्योग, जिन्होंने प्रसिद्धि हासिल नहीं की है। उनके उद्योग के बारे में जानते हैं उन्हें परखते हैं और अगर उन जज को वो उद्योग पसंद आता है तो ये उद्योगपति उन छोटे लोगों के उद्योगों में आर्थिक और शारीरिक रूप से मदद करते हैं। इस शो का पहला सीजन इतना फेमस हुआ कि अब इसके दूसरे सीजन को भी रिलीज़ किया गया है। यहां हम शार्क टैंक 2 के बारे में बताएंगे और साथ ही साथ ये बताएंगे कि आप इस बेहतरीन और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो को कहां देख सकते हैं।

आपको बता दें शार्क टैंक के सीजन 2 की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। इस शो को 2 जनवरी से सोनी एंटरटेनमेंट पर रिलीज़ किया गया। इसके आलावा इस ओटीटी पर सोनी लिव प्लेटफार्म पर भी देख सकते हैं। इस शो की स्ट्रीमिंग सोनी लिव के ओटीटी पर शुरू कर दी गई है। जहां सोनी लिव के व्यूवर्स इस शो को देख सकते हैं।

पिछले सीजन में खासी प्रसिद्धि बटोरने वाले अशनीर ग्रोवर इस साल दिखने वाले नहीं हैं। हालांकि इस शो के माध्यम से सभी जज ने प्रसिद्धि बटोरी। लेकिन अशनीर ग्रोवर ने अपने वन लाइनर की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि बटोरी। जिसके बाद अशनीर ग्रोवर के फेमस वन-लाइनर, “दोगलापन” पर उनकी एक किताब भी आई जिसका भी नाम है “दोगलापन”

इस बार शार्क टैंक के सीजन 2 में अशनीर ग्रोवर और ग़ज़ल अलग बाहर हो गईं हैं। इसके अलावा पहले की तरह विनीता सिंह, नमिता थापर, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता और पियूष बंसल शो के जज बने हुए हैं। इस बार नए जज के रूप में अमित जैन शो का प्रमुख हिस्सा बने हैं। जहां पिछले बार 7 जज शो में थे वहीं इस बार 6 जज शो का हिस्सा बने हुए हैं। इस शो को आप सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर और उसके अलावा सोनी लिव के स्ट्रीमिंग पलटफोर्म और यूट्यूब पर भी इसे आप देख सकते हैं।

Exit mobile version