News Room Post

Ashneer Grover: ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अशनीर ग्रोवर की ‘रोडीज 19 में हुई एंट्री, यूजर्स बोले- भाई क्या कर रहा है तू

नई दिल्ली। ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीजन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस सीजन को पसंद करने के लिए वैसे तो कई चीजें थी लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा अशनीर ग्रोवर को पसंद किया गया था। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि शार्क टैंक का जब दूसरा सीजन आया तब हर किसी ने इस सीजन में अशनीर ग्रोवर को काफी मिस किया था। अब अशनीर एक बार फिर से काफी सुर्खियों में है, उसका कारण उनका ‘रोडीज 19 के शो में एंट्री है। अशनीर शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आने वाले है जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है।

अशनीर ग्रोवर की रोडीज में हुई एंट्री

‘रोडीज 19: कर्म या कांड’ शो के मेकर्स ने में अब तक प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी को शो में गैंग लीडर के रूप में लिया था। इस शो में सोनू सूद भी है। अब शो के मेकर्स ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें अशनीर ग्रोवर दिखाई दे रहे है। दरअसल, शो का नया प्रोमो जारी हुआ है और उस प्रोमो में शार्क टैंक सीजन वन के जज अशनीर ग्रोवर भी दिखाई दे रहे है। अशनीर को इस शो में देख हर कोई हैरान है और उनसे सवाल कर रहा है। अशनीर इस शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आएंगे।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वहीं इस खबर को देखकर हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। एक यूजर ने लिखा दोगलापन अपने चरम पर है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अशनीर के लिए एकदम सही जगह। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा भाई क्या कर रहा है तू.. ये तो दोगलापन हुआ.. एक काम तू ये सब कर मैं धंदा चलता हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा भाई ये क्या कर रहे हो। दोगलापन। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ये क्या हो रहा है।

Exit mobile version