News Room Post

Shark Tank India 2: जल्द आ रहा शार्क टैंक इंडिया सीजन 2, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। शार्क टैंक इंडिया सीज़न 1  को भारत में बहुत पसंद किया गया था। इस शो में छोटे उद्यमियों को अपना आइडिया जजों के सामने पेश करने का मौका मिलता था। अगर शार्क जजों को आइडिया पसंद आता था तो वो बिजनेस में निवेश करते थे। शो को लोगों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था। अब शो की सफलता को देखते हुए दूसरा सीजन छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 आने को तैयार है। शो से जुड़ा पहला प्रोमो भी सामने आ चुका है। जिसमें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है।

जल्द आ रहा शार्क टैंक इंडिया सीजन 2

दरअसल सोनी टीवी ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एक शख्स अपने बिजनेस आइडिया में निवेश कराने के लिए बॉस की चमचागिरी करता है लेकिन बॉस कुछ करता नहीं है। तभी आवाज आती है कि निवेश के लिए आप गलत दरवाजा खटखटा रहे हैं। शो का प्रोमो वाकई शानदार है। दूसरे सीजन का प्रोमो सामने आते ही वायरल हो रहा है। फैंस प्रोमो देखकर काफी एक्साइटेड हैं और जल्द से दूसरे सीजन के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं।


सोनी टीवी ने शेयर किया शो का प्रोमो

शार्क टैंक का सीजन 1को बड़ी सफलता मिली थी। इसलिए शो अब दूसरे सीजन के साथ तैयार है। शार्क टैंक सीजन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो गए हैं। सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- क्या आप नए उद्यमी हैं?अगर हाँ, तो यह आपके लिए व्यवसाय की दुनिया में इसे बड़ा बनाने का मौका है! # SharkTankIndiaSeason2onSony के लिए रेजिस्टेशन शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि शो के पिछले सीजन में अश्नीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर, गजल अलाघ और पियुष बंसल को जज बने देखा गया था। जिनके रोजाना लगभग मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे।

Exit mobile version