News Room Post

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के इतने समय बाद नई-नवेली दुल्हन बनी शहनाज! मूसेवाला के गाने पर झूम कर नाची एक्ट्रेस

नई दिल्ली। शहनाज गिल की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उनकी सादगी और क्यूटनेस की बदौलत आज वो लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। शहनाज की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वो आग की तरह वायरल हो जाती है। सना हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों ब्यूटी क्वीन शहनाज की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमे सना एकदम नई-नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज को देखने के बाद गॉसिप की गलियों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या वाकई शहनाज ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है? क्या शहनाज शादी कर रही हैं? तो चलिए हम बताते हैं आपको शहनाज के दुल्हन बनने का कारण।

एक्ट्रेस शहनाज गिल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमे शहनाज दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है। जिसे देख कर कई लोग शहनाज की शादी की भी बात कर रहे हैं, लेकिन घबराइए मत क्योंकि शहनाज की शादी की बात महज एक अफवाह है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में टाइम्स फैशन वीक के शो में रैंप वॉक किया है। यहां पर शहनाज टाइम्स फैशन वीक के नए ब्राइडल कलेक्शन में डिजाइनर समंत चौहान की ब्राइडल ड्रेस में नजर आईं। आपको बता दें कि शहनाज ने यहां पहली बार रैंप पर वॉक किया। इस दौरान शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही थी।

सिद्धू मुसेवाला के गाने पर लगाए ठुमके

यहां रैंप वॉक के दौरान शहनाज ने पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला के गाने पर ठुमके भी लगाए। सिद्धू के गाने पर शहनाज ने डिजाइनर समंत चौहान के साथ रैंप पर दिल खोल कर ठुमके लगाएं। आपको बता दें कि बीते महीने 29 तारीख को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी असमय मौत पर शहनाज ने अपना दुःख जताया था।

Exit mobile version