नई दिल्ली। पहली बार बादशाह (Badshah) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है। बादशाह यूं तो अपने हर गाने को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन आजकल वो अपने नए गाने फ्लाई (Fly) को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में उनके साथ पंजाब की कैटरीना कैफ नजर यानी शहनाज गिल नजर आनी वाली हैं। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है।
साथ ही फ्लाई गाने की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये गाना 5 मार्च को रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर बादशाह और शहनाज गिल ने दी है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर गाने का पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की है। मशहूर रैपर बादशाह और शहनाज गिल के फैंस नए गाने Fly को लेकर काफी एक्साइटेड है। ऐसे में अब रिलीज डेट सामने के बाद उनका इंतजार खत्म होने वाला है। फैंस भी इस नए गाने को देखने के लिए बेताब है।
गाने में दिखेंगे शहनाज के लटके-झटके
इस गाने में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शाहनाज गिल फीमेल लीड में है। इस गाने में उनका अलग और हॉट अंदाज नजर आने वाला है। गाने में उनके लटके-झटके देखने के लिए फैंस बेताब है। गाने से पोस्टर से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका लुक कितना ग्लैम होने वाला है।
ये गाना सोनी म्यूजिक द्वारा निर्मित है। इस गानें में बादशाह और शहनाज के अलावा उचाना भी नजर आएंगे। वो एक म्यूजिक कम्पोजर हैं। वहीं, इससे पहले भी शहनाज कई म्यूजिक एल्बम कर चुकी हैं। जो काफी हिट रही हैं। ऐसे में बादशाह संग उनका ये गाना काफी धमाल मचाने वाला है।