News Room Post

#ShehnaazGill: शहनाज गिल के फोन वॉलपेपर पर दिखी सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो, फैंस ने पूछे सवाल…

sidnaaz

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ के फेमस कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। प्यार से उनके फैंस से उन्हें ‘सिडनाज’ (Sidnaz) कहते हैं। दोनों के प्यार की चर्चा अक्सर चर्चा बंटोरती है। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियो की है। जो काफी हिट रही हैं। हाल ही में शहनाज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके फोन का वॉलपेपर सुर्खियों में आ गया।

क्या था फोन के वॉलपेपर में

मुंबई एयरपोर्ट शहनाज के फोन वॉलपेपर पर उनकी और सिद्धार्थ की तस्वीर नजर आई। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीर और वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें शहजान के फोन में सिद्धार्थ की फोटो नजर आ रही है। फैंस दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी अंदाजा लगा रहे हैं साथ ही उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं।

हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कुछ साफ नहीं कया है। लेकिन दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। सिडनाज के फैन पेज पर ये वीडियो और तस्वीर शेयर की गई हैं। जिसपर ‘सिडनाज’ के फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। तो वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को एडिटेड भी बता रहे हैं।

हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने शहनाज गिल संग आने वाली फिल्म का ऐलान किया है। फैंस उनकी नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। वो दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘हौसला रख’ में नजर आएंगी। जिसके लेकर काफी बज बना हुआ है। बता दें कि काफी समय से उनकी फिल्म को लेकर चर्चा थी। इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। जो काफी पसंद किए गए हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-

Exit mobile version