News Room Post

#DesiVibesWithShehnaazGill: इस एक्टर के साथ शहनाज गिल ने अपने नए शो ‘देसी वाइब्स’ की तस्वीरों को किया शेयर, फैंस बोले- ‘पंजाबी-इन-द-हाउस’

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 के बाद सुर्खियों के समंदर में गोते लगाने वाली शहनाज गिल के आज करोड़ों फैंस है। शहनाज के चाहने वालो की कमी नहीं है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और समय समय पर अपने कुछ फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। उनके वीडियो को देखकर उनके फैंस भी काफी खुश होते है और उनके पोस्ट पर प्यार बरसाने में कोई कमी नहीं छोड़ते है। शहनाज ने अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिल में जगह बनाई है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस कुछ भी करने को तैयार है। अब एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली है। हालांकि, एक्ट्रेस का एक शो भी आया है जिसकी चर्चा चारों तरफ चल रही है। आइए बताते है शहनाज के उस शो के बारे में-

शहनाज गिल का शो देसी वाइब्स

शहनाज गिल का शो देसी वाइब्स आने वाला है इस शो की मदद से एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री लेंगी। वह इस शो में कई सेलीब्रिटी से बातचीत करती नजर आएंगी। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने इस शो से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसको देख कर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे है। इस शो में एक्ट्रेस ने आयुष्मान खुराना का इंटरव्यू लिया है जहां वो अपनी आने वाली फिल्म एन एक्शन का प्रचार करते दिखाई देंगे। इन दोनों को साथ देख कर फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे है।

आयुष्मान खुराना होंगे पहले मेहमान

वहीं एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो शहनाज गिल ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही है। इसमें अदाकारा ने ब्रैलेट और पैंट सेट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहे है। वहीं आयुष्मान के लुक की बात करें तो एक्टर ने  इंडिगो ब्लू नॉच-लैपेल एम्ब्रॉएडर्ड जैकेट और मैचिंग पैंट पहनी थी। अभिनेता के इस कैजुअल लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है और कुछ यूजर्स ये भी कमेंट कर रहे है कि पंजाबी-इन-द-हाउस, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कॉन्ट वेट।

Exit mobile version