News Room Post

Shehnaaz Gill ने शेयर किया डांस वीडियो, लाल चुनरी ओढ़ देसी स्टाइल में किया डांस

shehnaaz gill (3)

नई दिल्ली। सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जहां फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो देसी अवतार में डांस करती नजर आ रही है।

शहनाज गिल ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इस वीडियो में शहनाज उसी अवतार में नजर आ रही है, जिसमें वो बिग बॉस 13 में नजर आई थी। लंबे समय बाद पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने काले रंग के सूट के साथ लाल चुन्नी ओढ़े हुए हैं। वीडियो में वो लाल रंग का दुपट्टा ओढ़े देसी अवतार में पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैं।

उनकी ये वीडियो और डांस देख फैंस खुश हो रहे हैं। सभी वीडियो में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शहनाज वीडियो में पंजाबी गाने ‘देओर दे व्याह’ पर डांस कर रही है।

Exit mobile version