News Room Post

Shehnaaz Gill : शहनाज गिल ने शेयर किया शहबाज और जॉर्जिया स्टारर ‘Little Star’ गाने का टीजर

little star

नई दिल्ली। सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जहां फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब शहनाज के भाई शहबाज बादशाह (Shehbaz Badesha) लोगों के दिलों पर छाने की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों वो अपनी म्यूजिक वीडियो लिटिल स्टार (Little Star) को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वीडियो में उनके साथ अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) हैं। अब शहनाज ने गाने का टीजर शेयर किया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शहनाज गिल ने लिटिल स्टार का टीजर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, लिटिल स्टार का पूरा टीजर मेरे यूट्यूब चैनल पर देखें। आपको बता दें कि टीजर काफी धमाकेदार है। जॉर्जिया और शहबाज की जोड़ी काफी अच्छी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

उधर, शहबाज भी अपने पहले गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने इस गाने के टीजर का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

यहां देखें पूरा टीजर

बात करें जॉर्जिया की तो उन्होंने साउथ में ‘कैरोलिन कामाक्षी’ फिल्म से डेब्यू किया है। वो आखिरी बार मीका सिंह के साथ रूप तेरा मस्ताना में गाना गाती नजर आई थीं। वो जल्द ही फिल्म वेल्कम टू बजरंगपुर में नजर आएंगी, जिसमें उनके अपॉजिट श्रेयस तलपड़े लीड रोल में है।

वहीं शहबाज की बात करें तो उन्होंने भी अपने लुक्स पर काफी काम किया है और अब वो मुझसे शादी करोगे कंटेस्टेंट मयूर वर्मा के साथ पंजाबी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले वो बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हैं।

Exit mobile version